Bajaj Freedom 125 NG04
02 March 2026
देहरादून, 2 मार्च 2026– दुनिया की सबसे वैल्यूएबल टू- और थ्री-व्हीलर मैन्युफैक्चरर कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने आज उत्तराखंड में पल्सर N160 सिंगल सीट USD वेरिएंट के लिए विशेष कीमत की घोषणा की। यह मोटरसाइकिल अब INR 1,21,239/- (एक्स-शोरूम उत्तराखंड) की कीमत पर उपलब्ध है। नई कीमत से लगभग 3,782/- की कमी आई है, जो स्पोर्ट्स मोटरसाइक्लिंग को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुँचाने की बजाज ऑटो की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।
पल्सर N160 ने अपनी ताक़त, सटीकता और कंट्रोल के संतुलित मेल के कारण युवा राइडर्स के बीच मजबूत पहचान बनाई है। सेगमेंट में अलग पहचान देने वाले गोल्डन USD फोक्सस, मस्कुलर स्ट्रीटफाइटर स्टाइल और आरामदायक सिंगल सीट के साथ यह बाइक आत्मविश्वास से भरपूर हैंडलिंग और स्मूद राइडिंग अनुभव देती है। साथ ही यह अपनी ‘डेफिनिटली डेरिंग’ पहचान के अनुरूप बनी रहती है।
नई कीमत के साथ N सीरीज़ की पेशकश और मजबूत हुई है। अब एडवांस परफ़ॉमेंस टेक्नोलॉजी और दमदार डिजाइन ऐसी कीमत पर मिल रहे हैं, जो ज़्यादा राइडर्स के लिए संभव है। प्रोजेक्टर LED हेडलैम्प, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन से लैस फुली डिजिटल डिस्प्ले तथा प्रीमियम गोल्डन USD फोक्सस के साथ पल्सर N160 आधुनिक तकनीक और भरोसेमंद रोड डायनेमिक्स का बेहतरीन मेल पेश करती है। नतीजा है एक ऐसी मोटरसाइकिल, जो रोज़मर्रा की उपयोगिता को परफ़ॉमेंस-केंद्रित इंजीनियरिंग के साथ जोड़ती है। और अब यही बेहतरीन सटीकता उपलब्ध है सिर्फ INR 1,21,239/- (एक्स-शोरूम उत्तराखंड) की नई कीमत पर।
दो दशक से भी ज़्यादा समय से पल्सर भारत की सबसे प्रतिष्ठित परफ़ॉमेंस मोटरसाइकिल ब्रांड बनी हुई है। यह युवाओं के बढ़ते अंदाज़ के साथ कदम मिलाती रही है और परफ़ॉमेंस मोटरसाइक्लिंग को नई दृष्टि देती रही है। मज़बूत प्रोडक्ट रेंज, टेक्नोलॉजी से लैस फीचर्स और अग पहचान वाली स्ट्रीट मौजूदगी के साथ, पल्सर सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट है।
घोषणा पर बात करते हुए, बजाज ऑटो लिमिटेड के एमसीबीयू प्रेसीडेंट सारंग कानडे ने कहा, “हमारा उद्देश्य हमेशा से भारत के युवाओं के लिए हाई-परफ़ॉमेंस मोटरसाइक्लिंग को आसान बनाना रहा है। उत्तराखंड में पल्सर N160 सिंगल सीट USD वेरिएंट की नई कीमत के साथ हम ज़्यादा वैल्यू दे रहे हैं, वह भी परफ़ॉमेंस, कंट्रोल और स्मूद हार्डवेयर से कोई समझौता किए बिना, जो इस ब्रांड की असली पहचान हैं। गोल्डन USD फोर्क्स और शार्प स्ट्रीट प्रेसेन्स के साथ N160 का सिंगल सीट वेरिएंट पल्सर की ‘डेफिनिटली डेरिंग’ भावना को सच्चे अर्थों में दर्शाता है।”
नई कीमत उत्तराखंड में बजाज ऑटो के सभी अधिकृत डीलरशिप पर तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।
With over 21 million motorcycles sold in over 100 countries, the Bajaj brand is truly “The World’s Favourite Indian." It is India’s No. 1 motorcycle exporter. The company is also the world’s largest manufacturer of three-wheelers. Bajaj Auto sold over 4.6 Mn units and achieved a turnover of over USD 7.5 bn in FY 24-25, with class leading profitability, and continues to be the world’s most valuable two-wheeler and three wheeler company. It has been delivering products that have best-in-class design and technology and are built on uncompromised quality for the past 75 years. The company’s unwavering commitment to new product initiatives has made it future-ready.
To know more: Facebook | Instagram | YouTube | LinkedIn | Twitter