Logo Motorbikes
बजाज पल्सर N160 का सिंगल सीट USD वेरिएंट उत्तर प्रदेश में अब नई कीमत INR 1,18,448/- पर उपलब्ध

02 March 2026

बजाज पल्सर N160 का सिंगल सीट USD वेरिएंट उत्तर प्रदेश में अब नई कीमत INR 1,18,448/- पर उपलब्ध

  • नई कीमत के साथ इस क्षेत्र के युवा राइडर्स के लिए N160 की दमदार ताक़त और बेहतरीन कंट्रोल अब पहले से ज़्यादा सहज हो गए हैं।
  • पल्सर N160 का सिंगल सीट वेरिएंट सेगमेंट में तेजी से पसंदीदा बन रहा है। उत्तर प्रदेश में तय की गई नई कीमत इसकी पेशकश को और मजबूत करती है।

लखनऊ, 2 मार्च 2026 – दुनिया की सबसे वैल्यूएबल टू- और थ्री-व्हीलर मैन्युफैक्चरर कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने आज उत्तर प्रदेश में पल्सर N160 सिंगल सीट USD वेरिएंट के लिए विशेष कीमत की घोषणा की। यह मोटरसाइकिल अब INR 1,18,448/- (एक्स-शोरूम यूपी) की नई कीमत पर उपलब्ध है, जिसमें लगभग INR 6,573/- की कमी की गई है। यह कदम स्पोर्ट्स मोटरसाइक्लिंग को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने की बजाज ऑटो की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

पल्सर N160 ने अपनी ताक़त, सटीकता और कंट्रोल के दमदार संतुलन के कारण युवा राइडर्स के बीच मजबूत पहचान बनाई है। सेगमेंट में अलग पहचान देने वाले गोल्डन USD फोर्क्स, मस्कुलर स्ट्रीटफाइटर स्टाइल और आरामदायक सिंगल सीट के साथ यह बाइक भरोसेमंद हैंडलिंग और प्रीमियम राइडिंग अनुभव प्रदान करती है। साथ ही यह अपनी ‘डेफिनिटली डेरिंग’ पहचान के अनुरूप बनी रहती है।

नई कीमत के साथ N सीरीज़ की पेशकश और मजबूत हुई है। अब एडवांस परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी और दमदार डिजाइन ऐसी कीमत पर उपलब्ध हैं, जो ज़्यादा राइडर्स के लिए संभव है। प्रोजेक्टर LED हेडलैम्प, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन से लैस फुली डिजिटल डिस्प्ले तथा प्रीमियम गोल्डन USD फोर्क्स के साथ पल्सर N160 आधुनिक तकनीक और सड़क पर बेहतरीन संतुलन का शानदार मेल पेश करती है। नतीजा है एक ऐसी मोटरसाइकिल, जो रोज़मर्रा की उपयोगिता को परफॉर्मेंस-केंद्रित इंजीनियरिंग के साथ जोड़ती है। और अब यही बेहतरीन सटीकता उपलब्ध है सिर्फ INR 1,18,448/- (एक्स-शोरूम यूपी) की नई कीमत पर।

दो दशक से भी ज़्यादा समय से पल्सर भारत की सबसे प्रतिष्ठित परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल ब्रांड बनी हुई है। यह युवाओं के बदलते रुझानों के साथ खुद को लगातार निखारती रही है और परफॉर्मेंस मोटरसाइक्लिंग को नई दिशा देती रही है। मज़बूत प्रोडक्ट रेंज, टेक्नोलॉजी से लैस फीचर्स और अलग पहचान वाली स्ट्रीट मौजूदगी के साथ, पल्सर सिर्फ एक मोटरसाइकिल नहीं, बल्कि एक अलग पहचान का प्रतीक है।

घोषणा पर बात करते हुए, बजाज ऑटो लिमिटेड के एमसीबीयू प्रेसीडेंट सारंग कानडे ने कहा, “हमारा उद्देश्य हमेशा से भारत के युवाओं के लिए हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइक्लिंग को आसान बनाना रहा है। उत्तर प्रदेश में पल्सर N160 सिंगल सीट USD वेरिएंट की नई कीमत के साथ हम और बेहतर वैल्यू दे रहे हैं, वह भी परफॉर्मेंस, कंट्रोल और प्रीमियम हार्डवेयर से कोई समझौता किए बिना, जो इस ब्रांड की असली पहचान हैं। गोल्डन USD फोर्क्स और शार्प स्ट्रीट प्रेज़ेंस के साथ N160 का सिंगल सीट वेरिएंट पल्सर की ‘डेफिनिटली डेरिंग’ भावना को पूरी तरह दर्शाता है।”

नई कीमत उत्तर प्रदेश में बजाज ऑटो के सभी अधिकृत डीलरशिप पर तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।

About Bajaj Auto Ltd:

With over 21 million motorcycles sold in over 100 countries, the Bajaj brand is truly “The World’s Favourite Indian." It is India’s No. 1 motorcycle exporter. The company is also the world’s largest manufacturer of three-wheelers. Bajaj Auto sold over 4.6 Mn units and achieved a turnover of over USD 7.5 bn in FY 24 25, with class leading profitability, and continues to be the world’s most valuable two-wheeler and three wheeler company. It has been delivering products that have best-in-class design and technology and are built on uncompromised quality for the past 75 years. The company’s unwavering commitment to new product initiatives has made it future-ready.

To know more: Facebook | Instagram | YouTube | LinkedIn | Twitter

For PR related queries, please contact:

Deepti Singh | Pitchfork Partners

+91-9160267074
[email protected]

Ivana Edwards | Pitchfork Partners

+91-9833312544
[email protected]

 

We use our own and third party cookies in order to improve your experience and our service. Please note by continuing to browse and interact on this website
you accept the use of cookies.To know more about this, please view our Privacy Policy
I Understand